एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन

दिनांक 29 अगस्त 2023 को नेशनल हेल्थ मिशन(एनएचएम) के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया। इसके बाद मांगों का ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को सौंपा। करीब 12000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
आशा का आंदोलन-
10 फरवरी 2023 को लखनऊ में आशा कार्यकत्रियों का बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में लगभग 12 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं।
108, 102 एंबुलेंस कर्मियो का प्रदर्शन-
दिनांक 7 मार्च 2023 को लखनऊ में 108, 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में करीब 8 से 10 हजार एंबुलेंस कर्मियों ने भाग लिया।
नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्यालय पर धरना-
दिनांक 9/02/2024 को नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्यालय पर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण अस्थाई कर्मचारी संघ नोएडा के द्वारा 10 सूत्री मांगों को लेकर चार दिन का विशाल धरना दिया गया। प्रदर्शन में करीब 4 से 5 हजार कर्मचारियों की उपस्थिति रही।