सहारनपुर में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

सहारनपुर। भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक दिनांक 08 व 09 मार्च-2025 को दिशा भारती मैनेजमेंट कॉलेज में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यसमिति का उद्घाटन 08 मार्च को अपराह्न 12.00 बजे क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय अनुपम जी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए माननीय अनुपम जी ने कहा कि आज परिवर्तन का समय है। डिजिटल युग में अपने संगठन को भी परिवर्तित करना होगा। उसकी तैयारी अभी से करनी पड़ेगी। आने वाली नई चुनौतियों से विजय पाने की अपनी तैयारी होनी चाहिए। आपसी सौहार्द, कार्य में पारदर्शिता पारिवारिक संबंध के आधार पर चलता है। भारतीय मजदूर संघ का कार्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना ही नहीं है, अपितु राष्ट्र को परम वैभव बनाने का भी है। इसमें श्रमिक वर्ग की विशेष भूमिका होनी चाहिए। इसलिए समय-समय पर संगठनात्मक, गुणात्मक व क्रियात्मक समीक्षा करते रहना चाहिए।
कार्यसमिति बैठक में पंच परिवर्तन, धनसंग्रह, श्रमिक संपर्क अभियान, नई यूनियनें बनाने पर चर्चा की गई। कार्यसमिति में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नवंबर-2025 में लखनऊ में एक बड़ा प्रदर्शन/रैली की जाएगी। कार्यसमिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 19 व 20 अप्रैल-2025 को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली प्रदेश की क्षेत्र बैठक शुक्रताल जनपद मुजफ्फरनगर में संपन्न होगी। वहीं, पर उत्तर प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी बैठक भी संपन्न की जाएगी और आगामी कार्यसमिति बैठक 02 व 03 अगस्त-2025 को लखनऊ में संपन्न होगी।
कार्यसमिति बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अनुपम जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री अनिल कुमार उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री श्री रामनिवास सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप राय, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, संभाग संगठन मंत्री, विभाग प्रमुख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिलों के जिला मंत्री मौजदू रहे।